{"_id":"597f52634f1c1b452b8b4683","slug":"161501516387-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से बालू खनन करने वाले कारोबारी पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी से बालू खनन करने वाले कारोबारी पर एफआईआर
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी से बालू खनन करने वाले कारोबारी पर एफआईआर
रविवार रात पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। यमुना नदी से बिना परमीशन बालू का खनन कराना व चोरी की बालू डंप करने वाले कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रविवार रात छापा मारने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के यमुना की तराई में बसे पाली निवासी इन्द्रजीत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह चोरी से बालू निकालकर बेच रहा था। बगैर परमीशन वह अर्से से यमुना नदी से बालू का खनन करता चला आ रहा है। जिला प्रशासन की रोक के बाद भी वह अवैध तरीके से बालू निकाल रहा था। रविवार रात यमुना नदी से बालू का खनन कर जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने गांव के समीप से धर दबोचा। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि मुन्ना सिंह बालू की निकासी करा रहा है। इसके बाद कौशाम्बी कोतवाल राकेश चंद्र त्रिगुणायक ने इन्द्रजीत सिंह उर्फ मुन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि मुन्ना के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। प्रशासन को गुमराह करके बालू का अवैध कारोबार कर रहा था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
खनन आफिस में कर चुका है तांडव
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी के पाली गांव का मुन्ना सिंह खनिज आफिस में खुलेआम तांडव किया था। कर्मियों के विरोध करने पर मुन्ना ने तत्कालीन खनन अधिकारी को राइफल सटा दी थी। इसके बाद मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया था। मुन्ना का तांडव तराई में भी होता रहता है।
विज्ञापन
चोरों ने पार कर दी लाखों की संपत्ति
पाता गांव में रविवार रात घटी घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पाता गांव के किसान का घर रविवार रात चोर खंगाल ले गए। नगदी समेत चोरों ने करीब सवा लाख की संपत्ति पार कर दी। घटना की जानकारी किसान के परिजनों को सुबह हुई। मौका मुआयना के बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली के पाता का अंबिका प्रसाद किसान है। रविवार की रात वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सोया हुआ था। आधी रात दीवार में नकब लगाकर घर के भीतर घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़ 10 हजार नगदी, गहने, बर्तन, कपड़ा आदि करीब सवा लाख रुपए की संपत्ति पार कर दी। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह जगने के बाद हुई। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित किसान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। पड़ोसी के घर हुई चोरी की घटना से गांव के लोग सहमे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। इसके चलते चोर बेखौफ हो लोगों की दुकान और मकान खंगाल रहे हैं।