फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक ने पीट-पीटकर बीवी को मार डाला, हंगामा

युवक ने पीट-पीटकर बीवी को मार डाला, हंगामा

Sun, 16 Jun 2019 06:44 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
युवक ने पीट-पीटकर बीवी को मार डाला, हंगामा
युवक ने पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला, हंगामा
विज्ञापन

मायके वालों ने कार्रवाई की मांग करते हुए नगर कोतवाली का किया घेराव
पति के साथ कल्यान में रहती थी छिकतपुर कादिराबाद में ब्याही युवती
फोटो नं-04,05,06,07
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के छिकतपुर कादिराबाद गांव में ब्याही एक युवती की कल्यान में उसके पति ने हत्या कर दी। रविवार सुबह शव यहां आया तो मायके वालों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली का घेराव कर दिया। करीब घंटे भर तक चले हंगामे के बाद ससुरालियों ने मृतका का अंतिम संस्कार किया। मामले में कौशाम्बी पुलिस ने फिलहाल किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है।

मंझनपुर के भड़ेसर गांव की सरिता (19) पुत्री केशन की शादी इसी साल 16 फरवरी को छिकतपुर कादिराबाद में हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही वह पति के साथ मुंबई के कल्यान में रहने लगी। सरिता के पिता केशन का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर दामाद उसकी बेटी को आए दिन पीटता था। 13 फरवरी की रात पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। घटना के दूसरे दिन कल्यान पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार सुबह पति लाश लेकर घर आ रहा था। रास्ते में ही मायके वालों ने एम्बुलेंस रोककर लाश कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे सदर कोतवाली में रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। उधर, ससुरालियों को देखते ही आरोपी युवक फरार हो गया था। ऐसे में उसके घर वालों ने मृतका के मायके वालों पर युवक को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। घटनास्थल मुंबई होने की वजह से कार्रवाई करने में असमर्थता जताकर पुलिस ने दोनों पक्षों को घर भेजा। ससुराली लाश लेकर छिकतपुर कादिराबाद पहुंचे तो वहां भी दोनेां पक्षों में कहासुनी के साथ नौबत हाथापाई तक की आ गई। ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed