फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कप्तान साहब! भय व असुरक्षा में जी रहे जिले के व्यापारी

कप्तान साहब! भय व असुरक्षा में जी रहे जिले के व्यापारी

Mon, 10 Jun 2019 06:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
कप्तान साहब! भय व असुरक्षा में जी रहे जिले के व्यापारी
कप्तान साहब! भय व असुरक्षा में जी रहे जिले के व्यापारी
विज्ञापन

कारोबारियों के साथ सीओ की बैठक में सामने आया दर्द
एसपी ने खुद का मोबाइल नंबर देकर सीधे संपर्क करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। रंगदारी, बम विस्फोट और लूटपाट की घटनाओं से सहमे व्यापारियों का दर्द सोमवार को एसपी प्रदीप गुप्ता के सामने छलक पड़ा। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि ने एसपी के सामने व्यापारियों का दर्द साझा किया।

रमेश अग्रहरि ने कहा कि अजुहा में बर्तन कारोबारी से फोन पर रंगदारी मांगी गई। व्यापारी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो मनबढ़ आराजकतत्वों ने कारोबारी के घर के बाहर बम विस्फोट कर दिया। सरायअकिल इलाके के व्यापारी के साथ करारी क्षेत्र में दिन-दहाड़े लूटपाट हुई। इसके अलावा आए दिन कारोबारियों के साथ घटनाएं घटित हो रही है। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता ने कारोबारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि हर महीने थाना स्तर पर पुलिस व्यापारियों के साथ बैठक करेगी। कारोबारियों को सीसीटीवी लगवाने के लिए कहा गया। ताकि घटना होने पर अपराधी की पहचान की जा सके। संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में व्यापारी की दी गई सूचना पर तत्काल पुलिस कार्रवाई करेगी। व्यापारी बैंक में नकदी जमा व निकासी के लिए सुरक्षा की मांग करेगा तो पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। व्यापारियों के जान-माल की सुरक्षा के लिए शस्त्र आवेदन पर व्यापार मंडल की स्वीकृति पर संस्तुति की जाएगी। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने मूरतगंज तिराहे पर पुलिस बूथ बनाने की मांग किया। एसपी ने जल्द ही पुलिस बूथ बनाने का आश्वासन दिया। एसपी ने यह भी कहा कि नवीन मंडी ओसा आने वाले व्यापारियों के वाहन की लोडिंग व अनलोडिंग के दौरान ट्रकों की नो इंट्री समाप्त किया जाएगा। इसके अलावा व्यापारियों की दी गई तहरीर पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रवेश केसरवानी, मंजर अब्बास, वीरेंद्र केसरी, रमन केसरवानी, बृजेश केसरवानी, सत्य प्रकाश केसरवानी, नीरज अग्रहरि, नरोत्तम दास, कृष्ण देव कुशवाहा, अवधेश सोनी, हरिनरायण केसरवानी, सतीश केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो नं-01 आर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed