फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रेमिका की मौत के बाद युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग

प्रेमिका की मौत के बाद युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग

Sun, 09 Jun 2019 07:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका की मौत के बाद युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग
प्रेमिका की मौत के बाद युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग
विज्ञापन

मनौरी रेलवे पॉवर हाउस के समीप हुई घटना, मचा कोहराम
- शुक्रवार को लड़की ने फांसी लगाकर दी थी जान
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। प्रेमिका की मौत से आहत एक युवक ने रविवार दोपहर मनौरी रेलवे पॉवर हाउस के समीप ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद मुंजफ्ता गांव का अरुण सरोज (21) पुत्र बलराम मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। बताया जाता है कि इलाके के ही एक गंाव में रहने वाली युवती से उसका प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगाना शुरू कर दिया। युवती की हफ्ते भर पहले सगाई भी कर दी गई। इसी से परेशान होकर युवती ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दिया। परिवार वालों ने पुलिस को खबर किए बिना आननफानन उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। प्रेमिका की मौत की जानकारी अरुण को हुई तो शनिवार को वो मुंबई से घर आया। रविवार दोपहर मनौरी रेलवे पॉवर हाउस के समीप ट्रेन के सामने कूदकर उसने भी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर बलराम का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
फांसी के फंदे पर लटकती मिली किशोरी की लाश
- पिपरी कोतवाली क्षेत्र के खेड़ुआ गांव का मामला, कोहराम
- पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के खेड़ुआ गांव में रविवार सुबह घर के भीतर एक किशोरी की फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश मिली। उसने खुदकुशी की या हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया ? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेडुआ निवासी राधेश्याम भारतीय मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। शनिवार रात उसकी बेटी पूनम (16) खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह वह काफी देर तक नहीं उठी तो परिजन परेशान हो गए। परिवार वालों ने खिड़की से झांककर देखा तो भीतर दुपट्टे के सहारे चुल्ले पर फांसी के फंदे से पूनम की लाश लटक रही थी। यह देख परिवारीजन चीख पड़े। आननफानन दरवाजा तोड़कर वो भीतर दाखिल हुए। उधर, शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का कहना है कि किशोरी पीलिया की बीमारी से तंग थी। इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed