फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बटवारे को लेकर पिता-पुत्र में चटकी लाठी, चार जख्मी

बटवारे को लेकर पिता-पुत्र में चटकी लाठी, चार जख्मी

Sat, 08 Jun 2019 08:44 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
बटवारे को लेकर पिता-पुत्र में चटकी लाठी, चार जख्मी
बटवारे को लेकर पिता-पुत्र में चटकी लाठी, चार जख्मी
विज्ञापन

करारी (ब्यूरो)। कोतवाली के भैला मकदूमपुर गांव में शनिवार सुबह बटवारे को लेकर पिता-पुत्र के बीच जमकर लाठी-डंडा चला। मारपीट में चार डंडे चल गए। मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
भैला मकदूमपुर गांव का शिवभवन लोधी का आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे वह दरवाजे पर बैठा था। उसी समय उसका बेटा मान सिंह आया। मान सिंह ने कहा कि उसे घर व खेत का बंटवारा चाहिए। इस पर शिवभवन सिंह ने बंटवारा करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में गाली गलौज होने लगा। मारपीट में शिवभवन व उसकी पत्नी दिलजानी व मानसिंह व उसकी पत्नी नगीना को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर लिया है। घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर बच्चों में विवाद
बारा। कौशाम्बी कोतवाली के लोधन का पुरवा गांव की रतुली देवी पत्नी भैयालाल का कहना है कि उसके बच्चे हैंडपंप पर पानी भरने गए थे। इस दौरान पड़ोसी केशव लोधी, सोनेलाल और ओमलाल के बच्चे भी हैंडपंप पर पानी भरने के लिए खड़े थे। हैंडपंप पर पहले पानी भरने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर रतुली भी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि विपक्षियों ने रतुली को पीट दिया। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed