{"_id":"5cf91a15bdec22078f24e3f5","slug":"15598290087-kaushambi-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से की छेड़खानी, अश्लील फोटो खींच कर रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी से की छेड़खानी, अश्लील फोटो खींच कर रहा ब्लैकमेल
विज्ञापन

पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज इलाके की एक किशोरी के साथ युवक ने न सिर्फ छेड़खानी की बल्कि, उसकी तस्वीर खींच कर ब्लैकमेल करने की धमकी दे रहा है। घटना से किशोरी बेहद परेशान है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कोखराज इलाके की 15 वर्षीय किशोरी का कहना है कि 23 मई को वह किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान गांव के सुभाष ने उसे दबोच लिया। छेड़खानी करने के साथ ही उसने कई तस्वीर भी खींच लिया। अब वह इसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। पहले किशोरी ने लोकलाज के भय से यह बात किसी को नहीं बताई। सुभाष की हरकत बढ़ने पर उसने घर से निकलना बंद कर दिया। परिजनों के काफी पूछने पर उसने आपबीती बताई तो घरवाले दंग रह गए। किशोरी के पिता ने मामले की तहरीर कोखराज पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी सुभाष के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बाबत इंस्पेक्टर आरके शर्मा का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
किशोरी और युवती लापता, रिपोर्ट दर्ज
घरवालों ने लगाया बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी और करारी कोतवाली इलाके की किशोरी और युवती रहस्यमय हालत में लापता हो गई। खोजबीन में परेशान घरवालों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दो युवकों के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली इलाके की एक 18 वर्षीय युवती 30 अप्रैल को घर से लापता हो गई। घरवाले उसकी काफी दिनों से खोजबीन कर रहे थे। रिश्तेदारों के यहां छानबीन किया गया। युवती का पता नहीं चलने पर उन्होंने बुधवार को एक व्यक्ति के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लेे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी तरह कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी एक जून से लापता है। घरवालों ने खोजबीन किया गया लेकिन उसका कुछ नहीं पता चला। बाद में ग्रामीणों से पता चला कि किशोरी दोपहर 12 बजे गांव के एक युवक के साथ देखी गई है। इस मामले में उसी युवक के खिलाफ बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने इस घटना की भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।