फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गैस एजेंसी का चालक लोड गाड़ी सहित फरार

गैस एजेंसी का चालक लोड गाड़ी सहित फरार

Thu, 06 Jun 2019 07:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी का चालक लोड गाड़ी सहित फरार
गैस एजेंसी का चालक लोड गाड़ी सहित फरार
विज्ञापन

ट्रक पर लोड थे 450 सिलिंडर, गैस भराने के लिए जा रहा था उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मुख्यालय स्थित कमला गैस एजेंसी से खाली सिलिंडर लोड कर रिफिल कराने उन्नाव जा रहा ट्रक चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। संचालक से उसने फोन कर ट्रक व सिलिंडर देने के एवज में 20 हजार की रिश्वत मांगी है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
मंझनपुर कस्बे में देव कुमार सोनकर की एचपी गैस की एजेंसी है। देवकुमार का कहना है कि 30 मई की शाम छह बजे उनका चालक बृजेश कुमार निवासी बुटवल रामपुर, थाना व कोतवाली जिला उन्नाव खाली सिलिंडर को लोड कराने के लिए निकला था। दस चक्का ट्रक में 450 सिलिंडर लोड थे। इस ट्रक को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड इंड्रस्ट्रियल एरिया उन्नाव जाना था। संचालक का आरोप है कि अब तक चालक गाड़ी लेकर वापस नहीं लौटा। चालक के नंबर पर फोन करने पर उसने बताया कि जब तक उसे 20 हजार रुपया नहीं मिलते तब तक वह ट्रक व सिलिंडर नहीं देगा। देव सोनकर का कहना है कि उन्होंने चालक को काफी जगह खोजा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस मामले में चालक के खिलाफ गुरुवार को सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है
विज्ञापन

--------

छत के रास्ते घुसे चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान
घर व खेत के कागजात भी उठा ले गए चोर, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी कोतवाली के भागू का पुरवा गांव में घर में अकेली रह रही महिला के यहां घुसे चोर नकदी, जेवरात सहित घर व जमीन के कागजात भी उठा ले गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागू का पुरवा गांव की शांती देवी के पति रामचंद्र की मौत हो चुकी है। वह घर में बच्चों के साथ अकेली रहती है। शांती का कहना है कि एक जून की रात वह घर में खा-पीकर सो रही थी। सुबह नींद से जगी से देखा कमरे का सारा समान बिखरा था। चोर कमरे के बाक्स में रखी नकदी और जेवरात के साथ जमीन के रजिस्ट्री वाले कागजात भी उठा ले गए थे। शांती के मुताबिक चोर छत के रास्ते मकान के अंदर पहुंचे थे। सिर्फ गृहस्थी वाले कमरे को खंगाला गया था। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed