फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर बैंक मैनेजर को पीटा

बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर बैंक मैनेजर को पीटा

Wed, 29 May 2019 08:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर बैंक मैनेजर को पीटा
बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर बैंक मैनेजर को पीटा
विज्ञापन

करारी तिराहे के समीप बुधवार सुबह हुई घटना, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
पिंडरा। करारी तिराहे के समीप बुधवार सुबह बेटी से छेड़खानी करने का विरोध करने पर मनचलों ने एक बैंक मैनेजर की पिटाई कर दी। इससे घायल शाखा प्रबंधक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
फतेहपुर शहर निवासी बैंक शाखा प्रबंधक इन दिनों प्रतापगढ़ में तैनात हैं। इनका परिवार प्रयागराज में रहता है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह मैनेजर अपनी बेटी के साथ किसी काम से पश्चिमशरीरा जा रहे थे। करारी तिराहे के समीप बाइक से आए मनचले ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर अपशब्द बोलते हुए साथी संग मिलकर पीटना शुरू कर दिया। शोर पर मौके पर आए ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। सूचना पाकर पुलिस को आते देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल शाखा प्रबंधक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में करारी कोतवाली प्रभारी राकेश चंद्र शर्मा का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
पति से झगड़े के बाद खाया जहर, गंभीर
सिराथू (ब्यूरो)। पइंसा कोतवाली के हिसामबाद निवासी रिंकू खेती कर परिवार का खर्च चलाता है। बताया जाता है कि बुधवार को उसका पत्नी संतोषी देवी (23) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते संतोषी ने गुस्से में जहर खा लिया। इससे कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सीएचसी सिराथू ले गए। यहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed