फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बालू लदे दो ट्रक और 12 ट्रैक्टर किए गए सीज

बालू लदे दो ट्रक और 12 ट्रैक्टर किए गए सीज

Wed, 23 Jan 2019 12:55 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
बालू लदे दो ट्रक और 12 ट्रैक्टर किए गए सीज
बालू लदे दोट्रक और 12 ट्रैक्टर किए गए सीज
विज्ञापन

क्षमता से अधिक बच्च मिलने पर छह स्कूल वाहन भी सीज
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा। परिवहन विभाग ने मंगलवार को भी ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने चरवा इलाके में वाहनों की जांच की। इस दौरान बालू लदे दोट्रक और 12 ट्रैक्टर सीज कर दिए गए। छह स्कूली वाहनों का भी चालान किया गया। इससे वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ओवरलोड वाहनों पर पाबंदी के लिए उपजिलाधिकारियों की अगुवाई में एआरटीओ व खनन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में दर्जन भर वाहनों की धरपकड़ करने के बाद मंगलवार सुबह एआरटीओ शंकर जी सिंह टीम के साथ चरवा कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली के सामने से गुजर रहे बालू से ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ शुरू कर दी। उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि बालू से ओवरलोड 12 ट्रैक्टर और दो ट्रक को सीज किया गया। चेकिंग के दौरान कोतवाली के सामने से गुजर रही सेंट फ्रांसिस स्कूल की तीन बसें भी पकड़ी गईं। निर्धारित क्षमता से 20 बच्चे अधिक बैठाकर बगैर परमिट फर्राटा भर रहे वाहन को भी सीज कर दिया गया। इसके अलावा तीन अन्य स्कूलों के भी वाहन सीज कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed