फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हर्ष फायरिंग में घायल महिला की मौत

हर्ष फायरिंग में घायल महिला की मौत

Sat, 01 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में घायल महिला की मौत
मंझनपुर/मूरतगंज। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बेरुई गांव में गुरुवार शाम हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल महिला की शुक्रवार को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने फायर करने वाले की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

बेरुई निवासी रहमत उल्ला की बेटी इरफाना की गुरुवार को शादी थी। करारी इलाके के मझियावां गांव से बारात गई थी। बारात दरवाजे पर पहुंचते ही लड़की वाले बारातियों के स्वागत में लग गए। इसी बीच किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। वर पक्ष से कार्यक्रम में शामिल होने गई मंझनपुर निवासी सल्मा पत्नी मो. आजूब को गोली लग गई। उसे पेट में गोली लगी थी।
विज्ञापन


घायल महिला को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार शाम उसकी सांस थम गई। इस पर पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। मामले में मृतका सल्मा के बेटे की तहरीर पर गुरुवार रात ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हो गया था। पुलिस ने वीडियोग्रॉफर सहित दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल फायर करने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसआरएन चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed