फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कौशाम्बी में युवक की गलारेत कर हत्या

कौशाम्बी में युवक की गलारेत कर हत्या

Sat, 02 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी में युवक की गलारेत कर हत्या
कौशाम्बी में युवक की गला रेत कर हत्या
विज्ञापन

सिंघवल गांव के समीप नलकूप के कुएं में मिली लाश, शिनाख्त नहीं
अन्यत्र हत्या कर शव ठिकाने लगाए जाने की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
बारा (कौशाम्बी)। कौशाम्बी इलाके में बृहस्पतिवार की रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सिंघवल गांव के समीप एक नलकूप के कुएं में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के सिंघवल गांव के समीप एक कुएं में शुक्रवार की सुबह गांव के लोग शव देख सन्न रह गए। युवक की गलारेत कर हत्या करने के बाद कातिलों ने शव को ठिकाने लगाया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर पुलिस को सफलता नहीं मिली। लोगों का कयास है कि युवक आस-पास के ही किसी गांव का होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि लाश की पहचान नहीं हो सकी है। गला रेतकर हत्या की गई है। घटना की तहकीकात की जा रही है। जल्द की युवक की शिनाख्त और कातिलों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed