फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   खड्ड में पलटा बालू लदा डंपर, खलासी की मौत

खड्ड में पलटा बालू लदा डंपर, खलासी की मौत

Sat, 04 Nov 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खड्ड में पलटा बालू लदा डंपर, खलासी की मौत
खड्ड में पलटा बालू लदा डंपर, खलासी की मौत
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद फकीराबाद के समीप हुआ हादसा, शिनाख्त नहीं
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा (कौशाम्बी)। सरायअकिल-कौशाम्बी मार्ग पर फकीराबाद चौराहे के समीप शुक्रवार शाम बालू लदा डंपर ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में डंपर के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर, शिनाख्त नहीं हुई।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद चौराहे के समीप शुक्रवार शाम बालू लदा डंपर सामने से जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। इससे चालक अनियंत्रित होकर खड्ड में चला गया। हादसे में डंपर के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए मृतक के शव की पहचान का प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। बताया जा रहा है खलासी आस-पास के ही किसी गांव का होगा। एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन के साथ मृतक के शव का पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन




रिश्तेदार के घर से युवक ने पार की नगदी
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के पचासा गांव निवासी विजय पुत्र केशव के घर दशहरा मेले पर उसका एक नजदीकी रिश्तेदार आया था। बताया कि इस दौरान युवक ने घर में रखी 25 हजार नगदी पार कर दी। जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार को पीड़ित ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ सैनी कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed