फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, चार घायल

रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, चार घायल

Sat, 07 Oct 2017 07:59 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, चार घायल
रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, चार घायल
विज्ञापन

एक ही परिवार के लोगों को घेरकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
पिपरी थाना क्षेत्र के असरावल में शनिवार को रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। हमलावरों ने एक ही परिवार के चार लोगों को बेरहमी से पीटकर सिर फोड़ दिया। घायलों को जिला अस्पताल भेजकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

असरावल निवासी सरजू पाल की पत्नी की मौत हो चुकी है। सरजूपाल की भाभी दौली पाल उसके साथ रहती है। दौली पाल की भूमि से गांव के ही शिवमूरत आदि का आना-जाना था। इस भूमि पर दौली पाल का भांजा रामचंद्र पाल कब्जा करना चाहता है। इसके लिए उसने फर्जी अभिलेख भी बनवा लिए है। दौली पाल की भूमि से आने-जाने को लेकर शनिवार को गांव के ही शिवमूरत आदि से सरजू पाल की कहासुनी हो गई। इससे नाराज शिवमूरत, उदयवीर, दानवीर, गूंगा, दिनेश ने उसको पीटना शुरू कर दिया। बेटा ज्ञानचंद्र, बहू सूरजकली और भाभी दौली पाल बीचबचाव को पहुंची तो इनको भी हमलावरों ने खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। चीख पुकार सुनकर गांव के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पिपरी थाने की पुलिस पहुंची। घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। सरजू पाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed