{"_id":"59c020d84f1c1bb4688b55eb","slug":"151505763544-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बोलेरो बाइक सवारों को मारी टक्कर, तोड़े विद्युत पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित बोलेरो बाइक सवारों को मारी टक्कर, तोड़े विद्युत पोल
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गौतम का डेरा के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो ने सोमवार रात को बाइक सवार लोगों को टक्कर मारते हुए, तीन विद्युत पोल तोड़ दिए। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं और दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
सोमवार की रात करीब आठ बजे गौतम का डेरा के समीप पश्चिमशरीरा से कौशाम्बी की ओर जा रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार रामचंद्र शुक्ला व लोटन सरोज को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि लोटन सरोज बाइक से छिटक कर दूर जा गिरा और उसकी बाइक दो हिस्सों में बंट गई। हादसे में रामचंद्र शुक्ला, माता बदल मिश्र निवासीगण मोहिद्दीनपुर, लोटन सरोज निवासी शिवरतन का पुरवा और दिलीप सोनकर निवासी शिवरतन का पुरवा घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद चालक ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी थी। इससे तीन पोल टूटकर गिर गए। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।