{"_id":"5a4544ed4f1c1bce408bfc08","slug":"141514489069-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिर में आग का गोला बनी विवाहिता, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवी मंदिर में आग का गोला बनी विवाहिता, गंभीर
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी मंदिर में आग का गोला बनी विवाहिता, गंभीर
-बृहस्पतिवार सुबह देवी दर्शन को गई थी मंदिर, डॉक्टरों ने किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा के झारखंडी देवी मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता आग का गोला बन गई। चीख पुकार सुन मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। आनन-फानन मौजूद लोग घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख इलाहाबाद रेफर कर दिया।
पश्चिमशरीरा गांव की मीना देवी पत्नी भैयन बृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय झारखंडी माता के मंदिर में पूजा अर्चन के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि कुंड के समीप जल रहे दीपक के पास बैठ कर वह पूजा अर्चन कर रही थी। इस दौरान जल रहे दीपक की लौ से साड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते धूं-धूं कर महिला जलने लगी। मंदिर परिसर में आग का गोला बनी विवाहिता को देख अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने आनन-फानन विवाहिता को आग से बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। झुलसी विवाहिता की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया है। घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है।
बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी कस्बे का आसिफ पुत्र रिजवान बृहस्पतिवार को समदा आया था। दोपहर वह बाइक से घर लौट रहा था। ओसा के समीप सामने से आए बाइक सवार सुरेश निवासी ओसा से सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने पर वकीलों ने शुरू की हड़ताल
मंझनपुर (ब्यूरो)। अधिवक्ता नरनारायण मिश्र व उनके बेटों पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ साथी वकीलों ने जंग का ऐलान कर दिया है। बृहस्पतिवार को अधिवक्ता हाल में बैठक करते हुए वकीलों ने मुकदमा वापसी तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। बैठक में लखन लाल शुक्ल, संजय द्विवेदी, अभिषेक खरे, रामबाबू, शत्रुघभन आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी ने होमगार्ड्स दफ्तर की जानी हकीकत
फोटो...
मंझनपुर(ब्यूरो)। कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स सूर्य कुमार शुक्ल के निर्देश पर नोडल अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को कौशाम्बी के होमगार्ड्स कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसर ने कैशबुक, सर्विस बुक के साथ अन्य अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंनें होमगार्ड्स का टर्नआउट, मृतकों के लंबित देयकों समेत अन्य लंबित मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके बाद वह विभागों में लगे कर्मियों की ड्यूटी की भी हकीकत खंगाली। इस मौके पर जिला कमांडेंट अविनाश कुमार सिंह के साथ विभाग के अन्य जिम्मेदार भी मौजूद रहे।