फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज हत्या में आरोपी पति को आजीवन कारावास

दहेज हत्या में आरोपी पति को आजीवन कारावास

Thu, 28 Feb 2019 06:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या में आरोपी पति को आजीवन कारावास
दहेज हत्या में आरोपी पति को आजीवन कारावास
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, लगाया आठ हजार का अर्थदंड
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दहेज की खातिर बेरहमी से मौत के घाट उतारी गई विवाहिता रुचा के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आठ हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। मामले में आरोपित की गई सास बेला देवी को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है।

अभियोजन के मुताबिक प्रयागराज के करेली कोतवाली अंतर्गत करेंहदा गांव निवासी बिहरी लाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी रुचा की शादी वर्ष 2014 में पिपरी कोतवाली के शेरपुर गांव निवासी गिरधारी लाल भारतीया के साथ की थी। बिहारी का कहना था कि ससुराल वाले दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं थे। वह रुचा को अक्सर प्रताड़ित किया करते थे। चार फरवरी 2016 को ससुरालियों ने बताया कि रुचा की मौत हो गई। बताया कि रुचा ने फांसी लगाई है जबकि उसके शरीर में चोट के निशान मिले। मामले में बिहारीलाल की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने पति गिरधारी, सास बेलादेवी, नंद बबली और देवर अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। इस मामले में पिपरी पुलिस ने पति और सास के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। यह मामला अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में चला। वादी की तरफ से शासकीय अधिवक्ता अब्दुल लतीफ ने साक्ष्य व गवाह प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों की गवाही एवं पत्रावली में मौजूद साक्ष्य का अवलोकन करने के बाद गुरुवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed