{"_id":"5b2413b64f1c1bc96b8b6570","slug":"131529090998-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी नहीं देने पर अप्पे चालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी नहीं देने पर अप्पे चालक को पीटा
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ पर शुक्रवार दोपहर गुंडा टैक्स नहीं देने पर दबंग ने एक अप्पे चालक की पिटाई की। साथ ही करीब छह सौ रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
इलाहाबाद के करेंहदा गांव का राजकुमार सोनी पुत्र बृजमोहन अप्पे चालक है। शुक्रवार दोपहर वह सवारियां लेकर तिल्हापुर मोड़ गया था। आरोप है कि वापस जाने के लिए सवारी भरते वक्त वाहनों से रंगदारी वसूलने वाला एक दबंग आया और रुपये मांगने लगा। विरोध करने पर उसने पिटाई शुरू कर दी। जेब से करीब छह सौ रुपये भी निकाल लिए। शोर पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा।