फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विदेश भेजने के नाम पर ठग लिए 1.17 लाख रुपये

विदेश भेजने के नाम पर ठग लिए 1.17 लाख रुपये

Sat, 24 Nov 2018 08:19 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठग लिए 1.17 लाख रुपये
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली क्षेत्र के कइमा गांव के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर शातिर ने करीब 1.17 लाख ले लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कइमा निवासी राहुल पुत्र भुल्लू ने बताया कि उसकी माली हालत ठीक नहीं है। रोजी-रोटी का जुगाड़ तलाश रहा था। मई 2018 में सैनी कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर निवासी राजकुमार से मुलाकात हुई। आरोप है कि राजकुमार ने दस मई 2018 को सऊदी अरब भेजने के नाम पर राहुल से 1.17 लाख ले लिया। इसके बाद वीजा और पासपोर्ट तक नहीं दिया। दबाव बनाने पर अक्तूबर में 40 हजार लौटा दिया। शेष रकम वह वापस नहीं कर रहा है। मांगने पर जान से मारने की धमकी देता है। दो दिन पहले भी उसने तकादा करने पर जानलेवा धमकी दी। पीड़ित ने दो दिन पहले पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में पइंसा एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed