फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विवाहिता से गैंगरेप मामले में रिपोर्ट दर्ज

विवाहिता से गैंगरेप मामले में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 23 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता से गैंगरेप मामले में रिपोर्ट दर्ज
मंझनपुर। तमंचे के बल पर घर में घुसकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म मामले में रविवार को सरायअकिल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने बताया कि 30 मई 2018 को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी शिवशंकर और ननकू दीवार फांदकर घर में घुस आए। दोनों ने तमंचा सटाकर दरिंदगी की। कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। रविवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने दरिंदों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने बताया कि उसके साथ पड़ोस के एक युवक ने 17 सितंबर 2018 को बलात्कार किया था। नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। रविवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसकी तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed