फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक की हत्या कर लाश गायब करने का इल्जाम

युवक की हत्या कर लाश गायब करने का इल्जाम

Sat, 29 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर लाश गायब करने का इल्जाम
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव की एक महिला ने तीन युवकों पर पति की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार को घटना की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन


फरीदपुर गांव की मोहिनी ने बताया कि 23 सितंबर को उसका पति सोनू रिश्तेदार के यहां अमवां गया था। वहां से पड़ोसी गांव महमदपुर के तीन युवक पति को बहला-फुसलाकर अपने घर बुला ले गए। घर पर एक कमरे में बंद करके बेरहमी से पिटाई की। पीटकर मौत के घाट उतारने के बाद शव छिपा दिया। पीड़िता के मुताबिक खोजबीन के दौरान कुछ लोगों से उसे यह जानकारी मिली है।
विज्ञापन


बताया कि इसकी शिकायत भरवारी चौकी और कोखराज कोतवाली पुलिस से पहले ही की गई। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इसकी वजह से पीड़ित परिवार के लोग खासे परेशान हैं। आरोपी उन्हें कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी भी दे रहे हैं। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed