फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एमजे स्कूल के संचालक पर मुकदमा

एमजे स्कूल के संचालक पर मुकदमा

Mon, 30 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
एमजे स्कूल के संचालक पर मुकदमा
एमजे स्कूल के संचालक पर मुकदमा
विज्ञापन

-बिना मान्यता संचालित हो रही थीं कक्षाएं, एबीएसए ने की कार्रवाई, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। स्थानीय कस्बे में संचालित एमजे स्कूल संचालक के खिलाफ खंड शिक्षाधिकारी ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। बिना मान्यता लिए स्कूल में कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। एबीएसए की कार्रवाई से फर्जी स्कूल संचालकों के होश उड़े हैं।
कौशाम्बी में अर्से से सैकड़ों स्कूल मानकों के विपरीत संचालित हो रहे हैं। शिकायत पर यदाकदा विभाग एक दो कार्रवाई का कागजी कोरम पूरा कर मामले में ठंडे बस्ते में डाल देता है। मंझनपुर कस्बे में संचालित हो रहे एमजे पब्लिक स्कूल की शिकायत स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से की। बिना मान्यता कक्षाएं चलाने की शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर को दी। बीएसए के निर्देश पर एबीएसए अविनाश सिंह ने स्कूल की जांच पड़ताल की तो वह बिना मान्यता संचालित होते पाया गया। स्कूल में बिना मान्यता कक्षाएं भी संचालित की जा रही थीं। जांच पड़ताल करने के बाद शनिवार को एबीएसए ने स्कूल संचालक के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से संचालक के होश खराब है।
विज्ञापन




बालू ठेकेदार से दबंगों ने मांगी रंगदारी
-रंगबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट के दलेलागंज यमुना घाट के ठेकेदार से शनिवार को स्थानीय दबंगों ने रंगदारी मांगी। बालू खनन पर गुंडा टैक्स नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। दबंगों की धमकी से सहमा ठेकेदार थाने पहुंचा और घटना की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस दो नामजद समेत सात अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोआबा के यमुना घाटों पर बालू का खनन शुरू होते ही तराई में गुंडों, मवालियों का भी गैंग सक्रिय हो जाता है। उन्हें बालू चाहिए या फिर रंगदारी। महेवाघाट के दलेलागंज के बालू कारोबारी दुर्गेश तिवारी ने बताया कि शनिवार रात वह घाट पर मौजूद थे। इसी दौरान चंचल सिंह और प्रदीेप कुमार साथियों के साथ घाट पर पहुंचे और रंगदारी मांगने लगे। कहा कि बालू घाट चलाना है तो रंगदारी देनी पड़ेगी, वरना अंजाम ठीक नहीं होगा। घाट पर हंगामा देख मजदूर भागकर मौके पर पहुंचे। मजदूरों के बीच-बचाव पर गुंडे धमकी देते हुए भाग निकले। देर रात दुर्गेश महेवाघाट थाने पहुंचे इंस्पेक्टर को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दुर्गेश की तहरीर पर आरोपी चंचल, प्रदीप और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





------------------------
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी गांव का रितिक कुमार रविवार दोपहर साइकिल से सिराथू जा रहा था। फायर स्टेशन के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed