फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बेकाबू ट्रक ने किसान को कुचला, एक घायल

बेकाबू ट्रक ने किसान को कुचला, एक घायल

Sat, 30 Mar 2019 05:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने किसान को कुचला, एक घायल
बेकाबू ट्रक ने किसान को कुचला, एक घायल
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कस्बा स्थित हनुमान मंदिर चौराहे के समीप शुक्रवार रात हुआ हादसा
रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था किसान, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। स्थानीय कस्बा स्थित हनुमान मंदिर चौराहे के समीप शुक्रवार रात बेकाबू ट्रक ने एक बाइक सवार अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, साथी घायल हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
फतेहपुर जिले के खखरेरु थाना स्थित भदौहा गांव का अब्दुल मजीद (55) पुत्र शाह मोहम्मद किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। पश्चिमशरीरा में रहने वाले उसके रिश्तेदार शमसाद की बेटी की शुक्रवार को शादी थी। अब्दुल इसी समारोह में शामिल होने गया था। रात को वह पूरबशरीरा निवासी असलम के साथ उसके घर जा रहा था। हनुमान मंदिर चौराहे के समीप पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अब्दुल छिटककर नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रक उसको रौंदते हुए गुजर गया। हादसे में मौके पर ही उसकी जान निकल गई। वहीं, साथ रहा शमसाद घायल हो गया। किसान की मौत से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल
पइंसा (ब्यूरो)। फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना स्थित सैबसी गांव का पप्पू सिंह शनिवार सुबह पड़ोसी सुघर सिंह के साथ मंदिर का घंटा लेने शमसाबाद गया था। लौटते वक्त पइंसा इलाके के अफजलपुरवारी गांव के समीप सामने से आए बाइक सवार से उसकी भिड़त हो गई। उस बाइक पर अफजलपुरवासी निवासी मो. सम्मी, नूरुल और पइंसा निवासी फरमीन सवार थे। टक्कर होते ही दोनों बाइक पर सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed