फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मजदूरी के बहाने 20 लोगों को बेच आया ठेकेदार

मजदूरी के बहाने 20 लोगों को बेच आया ठेकेदार

Tue, 11 Dec 2018 06:11 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
मजदूरी के बहाने 20 लोगों को बेच आया ठेकेदार
मजदूरी के बहाने 20 लोगों को बेच आया ठेकेदार
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक बनाकर कराया जाता था काम
घर पहुंचे एक मजदूर के पिता ने की पुलिस से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महाराष्ट्र के सोलापुर में चार सौ रुपये रोजाना की मजदूरी दिलाने का सब्जबाग दिखाकर जिले का एक युवक 20 लोगों को बेच आया। युवकों की खोजबीन में परेशान एक व्यक्ति ने ठेकेदार के पिता को बंधक बनाया तो सभी लोग महाराष्ट्र से मुक्त किए गए। मामले की शिकायत मंगलवार को पुलिस से की गई है।
सदर कोतवाली के चक थांबा गांव निवासी बासदेव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव का एक युवक महाराष्ट्र में काम करता है। पिछले दिनों उसने गांव के 20 लड़कों को रोजाना चार सौ रुपये की मजदूरी दिलाने का वादा करके सोलापुर (महाराष्ट्र) ले गया। आरोप है कि वहां पर सभी लोगों को बंधक बनाकर काम कराया जाता था। मराठी सुबह छह बजे से दस बजे रात तक काम कराते थे। एक वक्त का खाना दिया जाता था। इसकी जानकारी बंधक बनाए गए युवकों ने अपने घरवालों को खबर दी तो परिजन परेशान हो गए। घरवालों ने ठेकेदार के पिता को बंधक बनाया तो महाराष्ट्र से 20 लोगों को मुक्त किया गया। घर पहुंचे युवकों ने बताया कि ठेकेदार ने एक मराठी से एडवांस में सात लाख रुपया ले लिया था। इसी वजह से उन्हें बंधक बनाकर काम कराया जाता था। ठेकेदार उन्हें मजदूरी का पैसा भी नहीं दे रहा है। मंगलवार को कोतवाली में मुक्त हुए जवाहिर, हीरा, बैजनाथ, गुलाब चंद्र सहित 20 लोगों ने सदर कोतवाली में ठेकेदार के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन



छात्र पवन की तलाश में अब पोस्टर का सहारा
पइंसा के जगन्नाथपुर स्थित घर से 28 नवंबर को हुआ था लापता
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा के जगन्नाथपुर से लापता पवन की तलाश कर रहे परिवार के लोग अब पोस्टर का सहारा ले रहे हैं। जिले के सार्वजनिक स्थान पर पवन के लापता होने का पोस्टर चिपकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगन्नाथपुर गांव निवासी शारधा सोनकर का भतीजा पवन उदहिन के स्कूल में छठवीं का छात्र है। 28 नवंबर को स्कूल से घर पहुंचा। शारधा का कहना है कि पवन स्कूल से घर पहुंचा और बैग रखकर चला गया। इसके बाद से पवन का कोई सुराग नहीं लगा। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। घरवाले लगातार खोजबीन कर रहे हैं लेकिन पवन का पता नहीं चला। अब परिवार के लोग पवन का फोटो सहित पोस्टर बनवाकर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करा रहे हैं। शारधा का कहना है कि उसके भतीजे का अपहरण किया गया है। उसका तर्क है कि पवन अपने परिवार से अलग रह ही नहीं सकता। घरवाले उसके नहीं आने से परेशान हैं। थानाध्यक्ष विजय कुशवाहा का कहना है कि पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन कर रही है। अपहरण जैसी बात सामने नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed