{"_id":"5b2411ee4f1c1b13358b6e69","slug":"111529090542-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना कारोबारी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना कारोबारी के घर से लाखों की चोरी
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। तिल्हापुर मोड़ बाजार में गुरुवार रात चोरों ने नकब लगाकर एक किराना कारोबारी के घर से नगदी, गहने सहित लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी प्रदीप केसरवानी पुत्र विजय बहादुर किराने का थोक कारोबारी है। उसने अपने घर में ही दुकान भी खोल रखी है। गुरुवार रात वह और परिवार के सदस्य एक कार्यक्रम में शामिल होने भरवारी गए थे। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध लगाकर घर से चोर करीब दस तोला सोने के जेवर और करीब दो लाख रुपये उठा ले गए। सुबह घर लौटने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।