फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ दो माह बाद रिपोर्ट

गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ दो माह बाद रिपोर्ट

Tue, 12 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ दो माह बाद रिपोर्ट
गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ दो माह बाद रिपोर्ट
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
करारी इलाके में युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले में दो महीने बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ दो माह पहले गांव के बाहर खेत में दो युवकों ने दुराचार किया था। युवती के शोर मचाने पर दबंग धमकी देते हुए भाग निकले थे। परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता दूसरे दिन थाने पहुंची थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। रविवार को अदालत के आदेश पर करारी पुलिस ने आरोपी जसवंत और रामबाबू के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के भेज दिया है। कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि अदालत के आदेश पर कार्रवाई की गई। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

-------------------
किशोरी से दुराचार की कोशिश, पिटाई
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शनिवार शाम मवेशियों को चारा डालने पशुशाला गई थी। बताया कि इसी दौरान पड़ोसी युवक दबोच कर मनमानी करने लगा। शोर मचाने और विरोध करने पर युवक ने उसे बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर चौकी गई तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। सोमवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने सैनी एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल गई छात्रा लापता, अनहोनी की आशंका
मंझनपुर (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती इलाके के एक गांव की किशोरी स्थानीय स्कूल में इंटर की छात्रा है। शुक्रवार को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। देर शाम छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पर कहीं छात्रा का पता नहीं चला। खोजबीन के बाद सोमवार को पीड़ित पिता थाने पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed