फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दिमागी बुखार ने ली किशोर की जान

दिमागी बुखार ने ली किशोर की जान

Tue, 22 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
दिमागी बुखार ने ली किशोर की जान
दिमागी बुखार ने ली किशोर की जान
विज्ञापन

-तीन से जिला अस्पताल में था भर्ती, सोमवार की सुबह हुई मौत, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला अस्पताल में भर्ती देवाना गांव के किशोर की दिमागी बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। तीन दिन पहले किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पश्चिमशरीरा के देवारा गांव विशेन कुमार (15) पुत्र अशोक कुमार किसान है। तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। स्थानीय चिकित्सकों के उपचार से ठीक नहीं होने पर घर वाले किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान किशोर की सांसें थम गईं। चिकित्सकों की मानें तो किशोर की मौत दिमागी बुखार से हुई थी। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। दोआबा में डायरिया के साथ वायरल फीवर और अब दिमागी बुखार का कहर शुरू हो गया है। गांव-गांव लोग बीमारी की जद में आते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा गांव के गरीबों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

--------------------------
निजी अस्पताल सीज, तीन दिन में जवाब तलब
मंझनपुर (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती में संचालित जय भारत अस्पताल को सीएमओ के निर्देश पर जांच करने पहुंची टीम ने सीज कर दिया है। इस अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान पहाड़पुर निवासी सचिन पुत्र हरिश्चंद्र की मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। इस अस्पताल को रामनरेश पाल निवासी हैदरगंज और विजय यादव निवासी नया तालाब संयुक्त रूप से संचालित कर रहे थे। संचालकों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed