{"_id":"5cc351c4bdec220717714374","slug":"101556304324-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिपीठ कड़ा धाम में तोड़ी गई देवी प्रतिमा, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शक्तिपीठ कड़ा धाम में तोड़ी गई देवी प्रतिमा, तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धार्मिक स्थल में तोड़ी गई देवी प्रतिमा, तनाव
या
शक्तिपीठ कड़ा धाम में तोड़ी गई देवी प्रतिमा, तनाव
- पंडा ने कड़ा कोतवाल को अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/कड़ा। शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित परिक्रमा स्थल पर रखी देवी प्रतिमा दो दिन पहले अराजकतत्वों ने खंडित कर दी थी। गुरुवार शाम को दूसरी बार प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी होते ही पंडा समाज के लोग बिफर पड़े । एक पंडा ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कड़ा धाम के पंडा अजनी कुमार ने बताया कि उनके एक यजमान ने मुराद पूरी होने पर परिक्रमा स्थल में देवी प्रतिमा स्थापित कराई थी। करीब छह महीने पहले पत्थर की इस प्रतिमा का किसी ने चेहरा तोड़ दिया। इसके बाद जयमान ने मार्बल की प्रतिमा स्थापित करा दी। अंजनी पंडा की मानें तो दो दिन पहले अराजकतत्वों ने इस प्रतिमा का खंडित कर दिया। गुरुवार शाम इसकी जानकारी होते ही पंडा समाज के लोग व अन्य श्रद्धालु आग बबूला हो गए। दूसरी दफा प्रतिमा खंडित किए जाने को लेकर धाम में तनातनी का माहौल बना हुआ है। अंजनी पंडा ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामले में कड़ा कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
प्रतिबंधित मवेशियों से लदा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार
कोखराज (ब्यूरो)। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार सुबह ट्रक में लादकर वध के लिए ले जाए जा रहे 18 गोवंश बरामद किए। मौके से ट्रक चालक को भी पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कोखराज इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि प्रतिबंधित मवेशियों से लदा एक ट्रक उनके इलाके से होकर गुजरने वाला है। खबर मिलते ही उन्होंने सिहोरी टोल प्लॉजा के समीप घेराबंदी करके ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक शहजादे निवासी करेली जिला प्रयागराज को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह मवेशियों को फतेहपुर (खागा) से लादकर वध के लिए कोलकाता ले जा रहा था। पुलिस अब अन्य पशु तस्करों की तलाश कर रही है। एफआईआर लिखकर चालक को जेल भेज दिया गया है। घेराबंदी के दौरान पुलिस को देखते ही खलासी फरार हो गया था।