{"_id":"5b5cb7964f1c1b572f8b7077","slug":"101532802966-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में राशन घटतौली की जांच करेंगे एसडीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम में राशन घटतौली की जांच करेंगे एसडीएम
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
विपणन शाखा के मंझनपुर गोदाम में राशन की घटतौली को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने एसडीएम सदर को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही डिप्टी आरएमओ से जवाब-तलब भी किया है।
उचित दर विक्रेताओं को विपणन शाखा से राशन मुहैया कराया जाता है। नियमानुसार इलेक्ट्रानिक तराजू से प्रत्येक बोरियों की तौलकर कोटेदारों को आवंटित करने का प्रावधान है। पर, मंझनपुर स्थित गोदाम से बगैर तौल कराए ही राशन उठाया जा रहा था। इतना ही नहीं कोटेदारों से लोडिंग के नाम पर दस रुपये बोरी पल्लेदारी वसूली जा रही थी। कोटेदारों की शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है।
शनिवार को उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश एसडीएम सदर को दिया। साथ ही डिप्टी आरएमओ से जवाब-तलब भी किया है।