{"_id":"5a1c5c044f1c1b69678be862","slug":"101511808004-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत,भतीजा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत,भतीजा जख्मी
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा जख्मी
चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती के फनगांव के समीप सोमवार रात तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा किशोर जख्मी हो गया। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
पिपरी के लोकीपुर गांव की प्यारी देवी (55) के पति स्व. हीरालाल की काफी पहले मौत हो चुकी है। वह अपने बेटों के साथ रहती थी। सोमवार को प्यारी देवी सेवढ़ा में रहने वाली अपनी बहन के बेटे विजय (12) के साथ बाइक से झलवा गई थी। रात को घर लौटते समय तकरीबन आठ बजे फनगांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। इमरजेंसी वाहन पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। परिजनों को खबर करते हुए पुलिस ने घायल किशोर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उधर, हादसे के बाद चालक बस समेत फरार हो गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।