फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रधान पर हमले की साजिश से घर में घुसा युवक धराया, साथी फरार

प्रधान पर हमले की साजिश से घर में घुसा युवक धराया, साथी फरार

Wed, 15 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पर हमले की साजिश से घर में घुसा युवक धराया, साथी फरार
हमले की नीयत से घर में घुसा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

-चुनावी रंजिश में जान लेने के प्रयास का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल के दरहा गांव के प्रधान पर हमले की नियत से घुसे युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर धर दबोचा जब कि साथी फरार हो गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि चुनावी रंजिश में कातिलाना हमले की नियत से युवक साथी के घर के भीतर घुसा था। प्रधान की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
दरहा गांव निवासी चंद्रपाल पुत्र दशरथ लाल ग्राम प्रधान हैं। सोमवार रात वह परिवार के साथ घर में सोये थे। बताया कि रात में उनकी बहू कमरे से निकल कर आंगन में पहुंची तो देखा दो युवक कुल्हाड़ी और तमंचा लेकर खड़े थे। युवकों को देख वह चीखते हुए कमरे के भीतर घुस गई। विवाहिता की चीख सुन घर-परिवार के साथ गांव में जगहट हो गई। प्रधान के घर की ओर शोर मचाते हुए पहुंचे गांव के लोगों ने भाग रहे एक युवक को धर दबोचा। जब कि उसका साथी भाग निकला। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक शिवम निवासी गोविंदपुर को हिरासत में लेकर कर्रा किया तो उसने राज उगल दिया। गांव का मनीष उसे प्रधान पर हमले के लिए लेकर गया था। प्रधान का कहना है कि चुनावी रंजिश में उन पर कातिलाना हमले का प्रयास किया गया है। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिवम और मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी युवक को सलाखों के पीछे भेजते हुए फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




अराजकतत्वों ने जला दिया पाइप
करारी (ब्यूरो)। कस्बा निवासी तौकीरुल हसन का थामा अलावलपुर गांव में निजी नलकूप है। इसी से वह खेती भी करते है। सोमवार रात अराजकतत्वों ने नलकूप में रखे करीब 22 पाइप को जला दिया। आग की लपट से ट्रांसफार्मर और स्टार्टर की भी केबल ब्रस्ट हो गई। घटना की जानकारी नलकूप स्वामी को सुबह हुई। बताया कि इससे पहले उसकी तैयार केले की फसल को नष्ट कर दिया गया था। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




धू-धूकर जल गई पान की गुमटी
करारी (ब्यूरो)। कस्बे के नया नगर मोहल्ला निवासी रईस अहमद ने रोजी-रोटी के लिए बाजार में पान की गुमटी खोल रखी है। सोमवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। आधी रात अराजकतत्वों ने गुमटी में आग लगा दी। पल भर में गुमटी धू-धूकर जल गई। आगजनी से दुकानदार का करीब 10 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed