फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तमंचे की नोक पर युवती से गैंगरेप

तमंचे की नोक पर युवती से गैंगरेप

Tue, 24 Oct 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
तमंचे की नोक पर युवती से गैंगरेप
तमंचे के बल पर युवती से गैंगरेप
विज्ञापन

- शुक्रवार शाम पड़ोसी युवकों ने की दरिंदगी
-तहरीर लेने के बाद कार्रवाई से पुलिस ने किया इंकार, एसपी ने जांच के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी इलाके में शुक्रवार की शाम दरिंदों ने तमंचे की नोक पर युवती की अस्मत लूट लिया। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। शाम को युवती खेत की ओर गई थी। बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। शनिवार को पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। सोमवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शुक्रवार शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के दो युवकों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद तमंचा सटाते हुए अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। आरोपियों के घर उलहना देते हुए शनिवार को पीड़िता थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इलाकाई पुलिस से इंसाफ नहीं मिलता देख सोमवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने कौशाम्बी एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

----------------------
युवती से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल इलाके की एक युवती के साथ रविवार शाम पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। शाम को युवती खेत से घर लौट रही थी। तभी सुनसान इलाके में युवक ने उसके साथ मनमानी का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। दूसरे दिन घर वाले उलाहना देने युवक के घर पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। सोमवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
किशोरी से दुराचार की कोशिश, फाड़े कपड़े
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक गांव की किशोरी के साथ सोमवार सुबह पड़ोसी युवक ने दुराचार की कोशिश करते हुए कपड़े फाड़ दिए। किशोरी की चीख सुन घर-परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। परिजनों को देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सोमवार को पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी।

-------------------
पड़ोसी ने बहकाकर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी को बहकाकर पड़ोसी ने प्रेमजाल में फंसा लिया। रविवार को युवक साथी की मदद से किशोरी को लेकर भाग गया। रविवार शाम किशोरी घर से खेत जाने के बहाने निकली थी। किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि पड़ोसी युवक उसे बहला-फु सला कर भगा ले गया। मंगलवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed