फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बदमाशों ने युवक को मारी गोली, लहूलुहान

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, लहूलुहान

Sun, 02 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक को मारी गोली, लहूलुहान
चायल (कौशाम्बी)।
विज्ञापन

महगांव के समीप शनिवार रात एक युवक पर बदमाशों ने गोली दाग दी। कंधे में गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। घटना अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले।

जख्मी युवक ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात पुलिस ने घायल युवक के भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मोहम्मद सुएब पुत्र रफी शनिवार को पूरामुफ्ती के कोइलहा गांव एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 12 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जैसे ही वह महगांव के समीप पहुंचा इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाश गोली मारते हुए भाग निकले। कंधे में गोली लगते ही युवक बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरा। खुद को संभालते हुए युवक ने कातिलाना हमले की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी।

युवक पर हमले की जानकारी मिलते ही घर वाले भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को आनन-फानन एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात पूरामुफ्ती पुलिस ने जख्मी युवक के भाई रफीक की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।


बदमाशों ने युवक को मारी गोली, लहूलुहान
महगांव के समीप शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने किया कातिलाना हमला
भाई की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस


सात साल पहले पिता की हो चुकी है हत्या
चायल (ब्यूरो)। कोखराज बड़ागांव निवासी सुएब के पिता रफी की सात साल पहले पुरानी रंजिश में हत्या कर दी गई थी। चर्चा है कि पुरानी अदावत में ही युवक पर कातिलाना हमला किया गया है। युवक पर हुए हमले को लेकर इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed