{"_id":"5814eebb4f1c1b250ebc2631","slug":"10-lack","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों की तलाश में पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों की तलाश में पुलिस की दबिश
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली के सिराथू चौकी के समीप हुई दस लाख की लूट के बाद पुलिस ने शुक्रवार की रात ताबड़तोड़ दबिश दी। इलाहाबाद के कीडगंज, मुंडेरा में दबिश देने के साथ ही देवीगंज व खोरा गांव के दो संदिग्धों के घरों को भी पुलिस ने खंगाला। इतनी कवायद के बाद भी पुलिस के हाथ फिलहाल कामयाबी नहीं मिली है। डीआईजी के अल्टीमेटम देने से जिले की पुलिस ने इस घटना के खुलासे के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रखा है।
सैनी कोतवाली के कूरामुरीदन निवासी तस्कीम अहमद वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर का एजेंट है। वह शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से दस लाख रुपया से ज्यादा की रकम लेकर सिराथू बाजार में स्थित अपने आफिस बाइक से जा रहा था। गाजी का पुरवा गांव के सामने उसको दो बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके तमंचे की नोक पर लूट लिया था। घटना को अंजाम देने के बाद से बदमाश फरार चल रहे हैं।
डीआईजी विजय यादव ने घटना की जांच करने के बाद सिराथू चौकी प्रभारी संजय गुप्ता को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद उन्होंने एसपी को हिदायत दी थी कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा करें। यदि किसी तरह की हीलाहवाली हुई तो अभी और कार्रवाई होगी। डीआईजी के जाते ही पुलिस ने इलाहाबाद के कीडगंज, मुंडेरा में संदिग्धों की तलाश में दबिश दी। साथ ही देवीगंज व खोरा गांव के दो संदिग्धों का भी तलाशा, लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली। जांच कर रही पुलिस टीम का मानना है कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश बाहरी हैं। इलाके के किसी बदमाश की मुखबिरी पर यह घटना अंजाम दी गई है, उसकी खोजबीन की जा रही है। सैनी एसओ योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी है, लेकिन फिलहाल अभी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
एजेंट के दोस्तों की खंगाली जा रही गतिविधि
लूट का शिकार हुए एजेंट तस्कीम अहमद के साथियों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस को शक है कि तस्कीम की मुखबिरी उसके किसी अपने ने की है। बैंक से दस लाख रुपया निकालकर तस्कीम गुरुवार को घर गया था। इसके बाद वह कितने बजे घर से निकलकर आफिस जाएगा। इसकी जानकारी लुटेरों को किससे मिली? इसको लेकर पुलिस उलझन में है। तस्कीम से दोस्तों से इस संबंध में पुलिस ने जानकारी भी जुटाई है।
सर्विलांस पर तस्कीम का मोबाइल
एजेंट तस्कीम का मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। लुटेरे तस्कीम का मोबाइल भी लूट ले गए थे। इसके पीछे उनकी मंशा थी कि घटना की तत्काल जानकारी तस्कीम पुलिस को न दे सके। इस मोबाइल को बदमाशों ने स्विच आफ कर दिया है। मोबाइल का कॉल डिटेल निकलवाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।