{"_id":"5b42395ae5cb2563c5143e551801a139","slug":"crime-news-hindi-news-898","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी हुए सख्त, रात में करनी पड़ेगी गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी हुए सख्त, रात में करनी पड़ेगी गश्त
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में गश्त के दौरान आराम फरमाने वाले पुलिसकर्मी सावधान हो जाएं। लूट, चोरी, राहजनी, हत्या, महिला उत्पीड़न की लगातार हो रही घटनाआें पर अंकुश लगाने और लापरवाह पुलिस कर्मियों की लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कवायद तेज कर दी है। रात गश्त के साथ बीट प्रभारियों और थानेदारों की कार्यशैली की हकीकत खंगालनी शुरू कर दी है। थोड़ी सी चूक हुई तो लाइन में आमद करानी पड़ सकती है। पुलिस सूत्रों की मानें तो एसपी ने जांच के लिए टीम भी बना दी है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस वालों की नींद हराम है।
द्वाबा से हो रही मवेशियों, मादक पदार्थो की तस्करी के अलावा चोरी, हत्या, लूट, छिनैती, महिला उत्पीड़न आदि संगीन वारदातों पर रोक लगाने की कवायद तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने इसके लिए जहां थानेदार, चौकी प्रभारी और बीट के सिपाहियों को कड़ा निर्देश दे रखा है, वहीं वह खुद देर रात तक जिले की अपराधिक गतिविधियों का जायजा ले रहे है। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दरोगा और सिपाहियों की नकेल कसने के लिए एसपी ने रात में गश्त की हकीकत खंगालनी शुरू कर दी है।
एसपी ने पुलिस गश्त में लापरवाही और अराम फरमाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का संकेत दिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो रात में गश्त की हकीकत खंगालने के लिए उन्होंने टीम भी गठित की है। जो रात में गोपनीय तरीके से गश्त की हकीकत खंगालेगी। और दूसरे दिन अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को देगी।
विज्ञापन
दफ्तर से गायब मिले 34 पुलिसकर्मी
पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने सोमवार को अपने दफ्तर की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं के 34 पुलिस कर्मी गैर हाजिर मिले। एसपी ने गैर हाजिर मिले पुलिस कर्मियाें का आधे दिन का वेतन काटते हुए हिदायत दी कि दोबारा गैर हाजिर मिले लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक का तल्ख तेवर देख पुलिस कर्मियों के होश उड़े है।