फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

किसान के घर चार लाख की चोरी

Mon, 18 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 18 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime news
द्वाबा में कड़ाके की ठंड के साथ चोरों का भी कहर बरप रहा है। बेखौफ चोर रोजाना मकान-दुकान खंगाल रहे है। पुलिस गश्त न करके थानों में खर्राटे भरती रहती है। रविवार की रात सैनी के मगहरी गांव में चोर नकब काटकर नगदी समेत चार लाख रुपये के गहने, बर्तन, कपड़े उठा ले गए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी परिवार के लोगों को सुबह जागने के बाद हुई। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के मगहरी गांव का रहने वाला नवी अहमद किसान है। रविवार की रात वह परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। रात में नकब काट कर घर के भीतर घुसे बेखौफ चोर बक्से में रखा 95 हजार रुपये, कपड़ा, बर्तन के साथ करीब चार लाख रुपये के गहने समेट ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह जागने पर हुई। घर में नकब और बिखरा सामान देख भुक्तभोगी के होश उड़ गए।
विज्ञापन


पड़ोसी के लाखों की चोरी होने की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। गृहस्वामी की मानें तो शनिवार को उसके बेटे उमर ने बैंक से रकम निकाली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद गृहस्वामी की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं होने से रोजाना चोरी की वारदातें हो रही है। गांव में हुई चोरी की वारदात से ग्रामीण सहमे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed