{"_id":"5bce2236bdec2269a7715f04","slug":"crime-near-veeranpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
train engine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के वीरनपुर गांव के समीप सोमवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
वीरनपुर निवासी अरविंद (35) पुत्र हीरालाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। परिजनों के मुताबिक उसकी करीब छह साल पहले शादी हुई है। अनबन के कारण इन दिनों बीवी मायके में है। इसी बात को लेकर अरविंद परेशान रहता था। सोमवार सुबह वह गांव के बाहर से गुजरे रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।