{"_id":"56fc25354f1c1b407bf005d5","slug":"crime-near-chayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज चुकता करने को रची थी लूट की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज चुकता करने को रची थी लूट की कहानी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमेंट व्यापारी का मुंशी ही करीब 1.35 लाख रुपये डकारने की नीयत से उसने ही लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने शक होने पर मुंशी को कर्रा किया, तो उसने सच्चाई उगल दी। घर से लूट की रकम बरामद करने के बाद पुलिस ने मुंशी को जेल भेज दिया है।
बता दें कि पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी रामबाबू सीमेंट, सरिया का थोक व्यापारी है। उसके यहां बूंदा गांव का उमेश कुमार मुंशी का काम करता है। मंगलवार को राम बाबू ने मुंशी को करीब 1.35 लाख रुपया देकर मनौरी बैंक में जमा करने के लिए भेजा था। दोपहर मुंशी ने व्यापारी को फोन करके बताया कि रास्ते में पल्सर सवार 4 युवकों ने उसे रोक लिया। फिर मनौरी के समीप तमंचा सटाकर पैसे लूटकर उसे छोड़ दिया।
दिनदहाड़े लूट की खबर से व्यापारी के होश उड़ गए। उसने जानकारी पुलिस को दी। पुरामुफ्ती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुंशी से पूछताछ की। बातचीत के दौरान पुलिस को मुंशी के ऊपर ही शक हो गया। एसओ उसे पूछताछ करने के लिए थाने लाए। जहां पुलिस ने मुंशी को कर्रा किया, तो वह टूट गया। उसने बताया कि कर्ज चुकता करने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी बनाई थी। एसओ राकेश सरोज ने बताया कि 1.35 लाख रुपये घर से बरामद हो गई है। वह बैंक जाने से पहले यह पैसा घर जाकर रख आया था। उसके बाद उसने लूट होने की सूचना व्यापारी को दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मुंशी को जेल भेज दिया है।