{"_id":"582f581c4f1c1b61369019c2","slug":"crime-near-chak-badshahpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक से 30 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चालक से 30 हजार रुपये लूटे
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
100 rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा के चक बादशाहपुर गांव के समीप शुक्रवार शाम ट्रैक्टर चालक से युवकों ने करीब 30 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर चालक को लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने जांच के बाद घायल चालक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव का शिवराज सिंह चरवा के चक बादशाहपुर गांव में बहन के घर रहता है। यहां पर वह ट्रैक्टर चलाता है। शुक्रवार शाम वह पुआल की कटाई करने के बाद घर लौट रहा था। गांव के समीप पहले से बैठे तीन युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद चालक के पास रखे करीब तीस हजार रुपये छीन लिए। छिनैती का विरोध करने पर युवकों ने चालक को अधमरा कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आते देख युवक चालक को धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने जांच के बाद ट्रैक्टर मालिक मनोज कुमार की तहरीर पर गांव के कमलेश कुमार समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।