फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime kaushambi thana area

पिटाई से बचने को पुजारी यमुना में कूदा, गई जान

Wed, 21 Sep 2016 01:00 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूरो
काौश्ााम्बी ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime kaushambi thana area
Drowned
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के ददरा यमुना घाट पर पिटाई से बचने के लिए एक पुजारी ने यमुना में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कौशाम्बी पुलिस ने शव की खोजबीन कराई। करीब चार घंटे बाद शव मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिवंगत के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी प्रेम नारायन उपाध्याय (46) पुत्र इंद्र नारायन गांव स्थित एक मंदिर में पुजारी थे। किसी बात को लेकर उनका गांव के अनिल कुमार उर्फ चुन्नू त्रिपाठी पुत्र हरीकांत त्रिपाठी से विवाद हो गया था। मंगलवार सुबह वह गुरौली गांव के ददरा यमुना घाट स्थित मंदिर के लिए निकले। बताया जाता है कि रास्ते में उन्हें अनिल कुमार मिला। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने पुजारी को डंडा लेकर दौड़ाया। इस पर वह जान बचाकर भागा। आरोपियों ने पीछा नहीं छोड़ा तो पुजारी ने ददरा यमुना घाट पर छलांग लगा दी। पुजारी के यमुना में कूदने के बाद आरोपी देर तक उसे देखते रहे। शव पानी में नहीं उतराया तो वह मौके से चले गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी किसी ने कौशाम्बी पुलिस को दी तो थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव खोजवाया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया। शव बाहर निकलने पर पुजारी के परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में मृतक के भाई परमानंद उपाध्याय की तहरीर पर जुगराजपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र हरीकांत, चौधरी पुत्र जवाहर और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कौशाम्बी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed