{"_id":"59c2b8e84f1c1b24688b59cd","slug":"crime-in-tewa-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के घर से हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेवा। सदर कोतवाली के टेवा में मंगलवार की रात एक कारोबारी का घर चोर खंगाल ले गए। नगदी के साथ जेवरात आदि चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। मामले की सूचना टेवा चौकी पुलिस को दी गई। पूछताछ के नाम पर पुलिस पड़ोसियों को परेशान करती रही। इससे लोगों में आक्रोश है।
टेवा निवासी फूलचंद्र विश्वकर्मा फर्नीचर का कारोबारी है। घर में ही उसने दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात चोर सेंध लगाकर उसके घर में घुसे और आधा किलो चांदी, एक तोला सोना के जेवरत समेत दस हजार रुपया नगद पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी हुई तो फूलचंद्र व उसके परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी टेवा चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस के आने पर मौके पर लोगों की खासी भीड़ इकट्ठा हो गई। मौका-मुआयना करने के बाद पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस ऐसा बर्ताव कर रही थी, जैसे पड़ोसियों की ही घटना में भूमिका रही। इसको लेकर लोगों ने एतराज जताया है।