{"_id":"5bd0c367bdec226933277012","slug":"crime-in-tansahaalamabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के टेनशाहआलमाबाद गांव में बुधवार दोपहर दबंगों ने एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टेनशाहआलमाबाद निवासी कल्लूराम पुत्र बाबूलाल ने बताया कि उसे गांव में मत्य पालन के लिए एक तालाब का पट्टा मिला है। बुधवार दोपहर वह इस तालाब में डाली गई मछली निकाल रहा था। तभी पूर्व पट्टेदार अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और मछली निकालने से मना करने लगा। नहीं मानने पर गाली-गलौच करते हुए पिटाई शुरू कर दी। हत्या के इरादे से सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।