फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in sirathu area

बालू का अवैध कारोबार ले रहा कुटीर उद्योग का रूप

Wed, 22 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो Updated Wed, 22 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
सिराथू क्षेत्र में बालू का अवैध कारोबार कुटीर उद्योग के  रूप में विकसित हो रहा है। तमाम जगह खुले आम नियमों के विपरीत भंडारण किए जाने के बावजूद संबंधित विभाग की आंखे बंद रहती हैं।
विज्ञापन


सिराथू क्षेत्र में बालू का अवैध कारोबार गांव-गांव फैलता जा रहा है। बताया जाता है कि एक दशक पूर्व शुरू हुए इस धंधे में फायदे ही फायदे हैं। घाट से लेकर डंप स्थल पर राजस्व चोरी का भी खेल होता है। ग्रामीण अपनी जरूरत के हिसाब से स्थानीय कारोबारी से डंप बालू खरीदने के लिए जाते हैं। जानकारों का कहना है कि डंप बालू की सप्लाई के लिए स्पेशल रूप से ट्राली उपयोग की जाती है। ग्राहकों से एक ट्राली यानी सौ फुट की दर से पैसा लेकर 80 फुट वाली ट्राली से बालू भेज दिया जाता है। इस तरह से कारोबारी ग्राहक से 20 फीट बालू की चोरी कर लेता है। यह खेल गिट्टी सप्लाई में भी होता है।
विज्ञापन


जरूरतमंद घर बनवाने के लिए जहां से बालू लेता है। वह वहीं से गिट्टी भी खरीदता है। इसी तरह से क्षेत्र के सैनी, सिराथू, अजुहा, अटसरांय, थुलगुला, निदूंरा, गुलामीपुर, कड़ा, देवीगंज, अलीपुरजीता, कमालपुर, दौलतपुर, उदहिन, पइंसा, सयांरा मोड़, कल्यानपुर, गनपा आदि जगहों पर बालू एवं गिट्टी का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है।  वहीं खनन अधिकारी अरविंद कुमार का कहना है कि बालू डंप करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। वे इसके लिए एक रिपोर्ट तैयार कर डीएम के पास भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed