फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in sherpur village

मामूली विवाद में पिता-पुत्री को लाठी से पीटा

Mon, 12 Feb 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 12 Feb 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
चायल। पिपरी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में मामूली बात को लेकर पिता-पुत्री को लाठी से पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने तहरीर मकदूमपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए अस्पतला भेज दिया है।
विज्ञापन


शेरगढ़ निवासी आरती पुत्री राम आसरे ने घर के सामने उपलें पाथ रखा था। रविवार दोपहर मौसम अचानक खराब हुआ और बूंदाबांदी होने लगी। उपली भीग न जाए इसलिए उसने पड़ोसी रामानंद के बरामदे में रखना शुरू कर दिया। पड़ोसी ने इसका विरोध किया। इससे दोनों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी ने आरती को पीट दिया। बेटी के शोर मचाने पर पहुंचे पिता को भी पड़ोसी ने लाठी से जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया।  पिटाई से जख्मी पिता-पुत्री ने पुलिस चौकी में घटना की तहरीर दी। एनसीआर दर्ज कर पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed