{"_id":"5aff292b4f1c1bd9408b656a","slug":"crime-in-sariakeel-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को पड़ोसी ने दिखाई ब्लू फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम को पड़ोसी ने दिखाई ब्लू फिल्म
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 19 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल क्षेत्र की एक छह वर्षीय मासूम लड़की को शुक्रवार दोपहर पड़ोसी युवक ने अपने घर बुलाकर ब्लू फिल्म दिखाई। उलाहना देने गए उसके पिता को परिजनों संग मिलकर पीटा। घर पर पथराव किया। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह कहीं बाहर गया था। इस दौरान पड़ोसी युवक उसकी छह वर्षीय लड़की को अपने घर बुला ले गया। बच्ची को उसने अश्लील फिल्म दिखाई। घर लौटी मासूम ने यह बात परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित के मुताबिक उलाहना देने जाने पर आरोपी ने अपने भाई व बहन के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। कुल्हाड़ी लगने से दाहिने हाथ की अंगुली कट गई। जान बचाने के लिए पीड़ित घर में घुस गया तो आरोपियों ने उसके घर पर पथराव कर दिया। शोर शराबा सुन मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।