{"_id":"5728f40b4f1c1beb5b5cce8b","slug":"crime-in-saraiakil-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो सवारों ने किया किशोरी का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो सवारों ने किया किशोरी का अपहरण
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल इलाके में सोमवार शाम खेत गई एक किशोरी को बोलेरो सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। किशोरी के देर तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन करने के बाद पीड़ित परिवार ने एक रिश्तेदार पर किशोरी के अपहरण की आशंका जाहिर की और नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता के पिता से तहरीर लेकर पुलिस आरोप की जांच शुरू कर दी है। वहीं किशोरी के अगवा होने के बाद परिजनों का हाल-बेहाल है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली करीब 15 साल की एक लड़की सोमवार शाम को मां के साथ खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे करीब पांच युवक किशोरी को लेकर बोलेरो से भाग निकले। शोर पर घर पहुंची एक महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने अपहृत बेटी को दिनभर खोजते रहे,लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता ने बताया कि उसका नजदीकी एक रिश्तेदार से विवाद चल रहा है। मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने की नीयत से उसकी बेटी का अपहरण किया गया है। बेटी की तलाश करने के बाद देर रात थाने पहुंचे पीड़ित पिता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। एसओ सरायअकिल पीके यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।