{"_id":"5b69eadf4f1c1b8d6e8b4a2a","slug":"crime-in-saini-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप ऑपरेटर की संदिग्ध दशा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप ऑपरेटर की संदिग्ध दशा में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू। सैनी गांव स्थित नलकूप में तैनात ऑपरेटर की सोमवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह शव नलकूप के बाहर झोपड़ी में मिला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावां गांव का अमर बहादुर सिंह (50) जल निगम के सैनी स्थित नलकूप में ऑपरेटर था।
उसने नलकूप के बाहर एक झोपड़ी बना रखी थी। अक्सर इसी झोपड़ी में सोता था। मंगलवार सुबह झोपड़ी में उसकी लाश मिली। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। परिजन लाश लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक हार्ट अटैक से मौत हुई है। वहीं ग्रामीणों में फांसी लगाने की चर्चा है। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।