फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in saidullapur

दबंगों की पिटाई से घायल किसान की मौत

Sat, 01 Sep 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 01 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। क्षेत्र के सैदुल्लापुर गांव में करीब डेढ़ महीने पहले दबंगों की पिटाई से घायल एक किसान ने गुरुवार शाम दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजन व ग्रामीण शव प्राइमरी स्कूल में रख अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया साथ ही हंगामा करने लगे। पुलिस अफसरों ने करीब दो घंटे बाद समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


सैदुल्लापुर निवासी जीतलाल (45) खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया जाता है कि 14 जुलाई को पड़ोस के दबंगों से घर में बकरी जाने को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। घायल को एसआरएन इलाहाबाद में भर्ती कराया गया था। गुरुवार शाम उसकी सांस थम गई। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। परिजन शव लाने के बाद रातभर उसे गांव के प्राइमरी स्कूल में रखे रहे।
विज्ञापन


सुबह अंतिम संस्कार नहीं करने की जिद करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। वह आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के बजाए हत्या का केस दर्ज करने और मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार केके मिश्रा कौशाम्बी और पश्चिमशरीरा कोतवाली की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने करीब दो घंटे बाद लोगों का गुस्सा शांत कराया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान आरोपी पक्ष के घरों के लोग भीतर ही दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed