{"_id":"587927954f1c1bc156baa1ae","slug":"crime-in-sadar-kotwali-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी एटीएम कार्ड से आठ हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी एटीएम कार्ड से आठ हजार निकाले
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के टेवा निवासी एक व्यक्ति के खाते से फर्जी एटीएम कार्ड से आठ हजार रुपये अलग-अलग तिथियों में निकल गया। पीड़ित ने बैंक मैनेजर से शिकायत की। आरोप है कि सुनवाई नहीं हुई। उसने जिलाधिकारी(डीएम) से शिकायत कर धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में टेवा निवासी रमेश कुमार पुत्र मंगल ने आरोप लगाया कि उसका खाता पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक टेंवा में था।
बताया कि बैंक मैनेजर ने उसके खाते का एटीएम कार्ड रमेश नाम के किसी और व्यक्ति को जारी कर दिया। इसके बाद 23, 26, 28 और 29 दिसंबर 2016 को दो-दो हजार रुपए करके आठ हजार रुपया खाते से निकाल लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत की तो बैंक मैनेजर ने डांटकर भगा दिया। जिलाधिकारी ने आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।