{"_id":"57ab78e34f1c1b7102ee4aa0","slug":"crime-in-puramufti","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
पूरामुफ्ती गांव निवासी एक युवक ने मंगलवार रात घर में फांसी लगा ली। सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला। पूरामुफ्ती निवासी अभिषेक पटवा (35) पुत्र रामलखन की शादी हंडिया निवासी एक युवती से हुई थी। कुछ दिन पहले विवाद होने पर पत्नी मायके चली गई। इसी बीच अभिषेक घर में गुमसुम रहता था। मंगलवार रात उसने कमरे में खुदकुशी कर ली।
सुबह देर तक उसके न उठने पर परिजन कमरे में गए। वहां का दृश्य देखकर दंग रह गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे में एक कागज का एक टुकड़ा मिला। मृतक ने घटना का जिम्मेदार अपनी पत्नी और उसके मामा को ठहराया है। सुसाइड नोट को लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं युवक की मौत से परिजनों की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई।