फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in punwar gaon

विक्षिप्त ने लगाई आग, तीन घरों की गृहस्थी राख

Mon, 11 Jun 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 11 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। विक्षिप्त की एक हरकत के चलते तीन घरों की गृहस्थी जलकर राखहो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। विक्षिप्त को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पुनवार गांव का शैलेंद्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे शैलेंद्र ने गांव के राम बहोरी के छप्पर में आग लगा दी। हवा तेज होने के कारण आग ने पड़ोसी सुमित, हरिओम और छोटका के घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीण आग बुझाने में लगे थे, लेकिन लपटें बढ़ती जा रही थी। इसकी सूचना फायर स्टेशन पश्चिम शरीरा को दी गई। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। घटना में रामबहोरी व सुमित की गृहस्थी जल गई। हरिओम के यहां लगा सोलर पैनल, चार मोबाइल और गृहस्थी जली है। हरिओम के घर का अधिकांश हिस्सा आग की भेंट चढ़ गया है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शैलेंद्र को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed